महाराष्ट्र में कांग्रेस ने घोषित किए पांच और उम्मीदवार, कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए। इसके साथ ही पार्टी कुल 145 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।पार्टी की पांचवीं सूची में कुडाल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला गया है।कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया। 

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपने लगभग सभी दिग्गजों पर दांव लगाया है। इनमें पृथ्वीराज चव्हाण का नाम प्रमुख है जिन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन राउत को नागपुर उत्तर (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो पुत्रों को टिकट दिया गया है। अमित देशमुख लातूर (शहर) और धीरज देशमुख लातूर (ग्रामीण) से किस्मत आजाएंगे। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोल सकोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास