अब कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत के इस्तीफ़े की मांग की, BJP बोली- भारत-विरोधी सभी गिरोह एकजुट हो रहे हैं

By अंकित सिंह | Oct 12, 2026

कांग्रेस ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से इस्तीफ़े की मांग की है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में हालिया विरोध-प्रदर्शन कानून-व्यवस्था का मामला है और यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। कांग्रेस की केरल इकाई ने CJI की इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर कानून-व्यवस्था उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। X पर एक पोस्ट में पार्टी की केरल यूनिट ने कहा, "प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके।"

बीजेपी की केरल यूनिट ने X पर एक पोस्ट में कहा कि यह मत सोचिए कि आपकी तथाकथित 'आयरन लेडी' अभी भी भारत पर राज करती हैं। इमरजेंसी के दौरान न्यायपालिका को डराने-धमकाने के दिन अब लद चुके हैं। इसमें आगे कहा गया, "यह नरेंद्र मोदी जी का नया भारत है। अब चुप हो जाओ और यहाँ से दफ़ा हो जाओ।" यह बातचीत सोमवार को दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद हुई। राजधानी में प्रदर्शनों और लगाई गई पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर कांत ने कहा, "यह कानून-व्यवस्था का मामला है। यह मेरा विषय नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CJI दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की 33वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांत ने वोटर लिस्ट विवाद को लेकर INDIA ब्लॉक की बैठक की मांग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि "सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं" और कोई भी नागरिक या चुना हुआ प्रतिनिधि याचिका के ज़रिए कोर्ट जा सकता है।

प्रमुख खबरें

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी