अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में कांग्रेस ने की आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायिक जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस ने अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 36 लोगों की मौत के मामले की उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से जांच कराए जाने की मांग की है। कांग्रेस सचिव विवेक बंसल ने मंगलवार को कहा कि अलीगढ़ जहरीली शराब कांड की जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए ताकि इस पूरे गिरोह में शामिल लोगों के नाम सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सोमवार दोपहर तक 71 शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की बात तो स्वीकार की लेकिन तकनीकी पेंच फंसा कर मौतों के असल आंकड़े को कम कर दिया।

इसे भी पढ़ें: कौन थे ब्रह्मेश्वर मुखिया, जिनकी हत्या के बाद भोजपुर से पटना तक मचा तांडव, CBI अब तक नहीं सुलाझा पाई मर्डर की गुत्थी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गत शुक्रवार से सोमवार तक जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौत हो चुकी थी। इस मामले में राज्य सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद को पद से हटा दिया तथा दो अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर