कांग्रेस ने एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गोवा में दोहराई शक्ति परीक्षण की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2018

पणजी। कांग्रेस ने गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले तेज करते हुए एक बार फिर शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई है। हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखने के एक दिन बाद पार्टी ने यह मांग की है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की वर्ष 2017 में गोवा में सत्ता ‘हड़पने’ की हरकत राष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ रही। उन्होंने बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्ता में बने रहने देने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा की भी निंदा की।

एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल किए जाने पर चूडांकर ने पत्रकारों से कहा, ‘बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सता में बने रहने की अनुमति देने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निष्फल प्रयासों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके विपरीत, गोवा की नाकामयाबी से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान हुआ है।’ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। चूडांकर ने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए ‘चेतावनी’ होंगे, जो कि गोवा विधानसभा को भंग करने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: Exit Polls के मुताबिक मोदी से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान छीन लेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपनी पार्टी की शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई। पर्रिकर सरकार पर मतदाताओं को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि उसके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है, जिसे वह सदन में साबित कर देगी।’

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: छात्रों पर हिंसा पर Amit Shah संसद में बोलने से क्यों डर रहे?

Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans

Trump के उड़ गए होश, Pakistan के रास्ते 400 रॉकेट लॉन्चर ईरान को भेज रहा चीन, भयंकर बवाल!

नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप में नीली नहीं बल्कि भगवा जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें