Exit Polls के मुताबिक मोदी से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान छीन लेंगे राहुल गांधी

exit-poll-results-of-assembly-elections-2018

मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न टीवी समाचार चैनलों के एक्जिट पोल में मिश्रित रुझान लेकर आये हैं। कुछ चैनल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी दर्शा रहे हैं तो कुछ यहाँ कांटे के मुकाबले में कांग्रेस को बढ़त दिखा रहे हैं।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आज आए विभिन्न टीवी समाचार चैनलों के एक्जिट पोल में मिश्रित रुझान लेकर आये हैं। कुछ चैनल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी दर्शा रहे हैं तो कुछ यहाँ कांटे के मुकाबले में कांग्रेस को बढ़त दिखा रहे हैं। लेकिन एक चीज साफ दिख रही है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार आने के प्रबल आसार हैं। राजस्थान और तेलंगाना में मतदान आज शाम संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:-मोदी की विदाई तय, घबराहट में झूठ बोल रहे हैं: कांग्रेस

सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार टीवी चैनलों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों के एक्जिट पोल के आंकड़ों का यदि औसत निकाला जाये तो मध्य प्रदेश में भाजपा को 110, कांग्रेस को 108, बसपा को 2 और अन्यों को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान में सभी एक्जिट पोलों का औसत कहता है कि भाजपा को 78, कांग्रेस को 112 और अन्यों को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में औसत भाजपा को 40 सीटें, कांग्रेस को 43 सीटें, बसपा को 5 सीटें और अन्यों को दो सीटें मिलने के अनुमान का है।

राज्यवार एक्जिट पोलों के परिणामों पर नजर डालें तो जो झलक निकल कर सामने आती है वह इस प्रकार है-

मध्य प्रदेश:

-इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को मामूली बढ़त है। यहाँ कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 102 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है।

-रिपब्लिक-सीवोटर के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 90-106, कांग्रेस को 110-126 और अन्य को 6-22 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

-एबीपी- मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का आसार जताया गया है। यहां कांग्रेस को 126 सीटें, बीजेपी को 94 और अन्य को 10 सीटें मिलने के आसार हैं।

-टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स सर्वे में राज्य में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। यहां भाजपा को 126 सीटें, कांग्रेस को 89 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाने का अनुमान है।

राजस्थान:

-इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनने के आसार जताये गये हैं। वहीं कांग्रेस को 119-141 सीटें, भाजपा को 55-72 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

-रिपब्लिक-सीवोटर के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 52-68 सीटें, कांग्रेस को 129-145 सीटें और अन्य को 5-11 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

-टाइम्स नाउ- सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार साफ बनती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 105 सीटें, भाजपा को 85 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

छत्तीसगढ़:

-इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस की सरकार बनने के आसार जताये गये हैं। यहां कांग्रेस को 55-65, कांग्रेस 21-31 सीटें और जनता कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

-इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह चौथी बार सरकार बना सकते हैं। यहां भाजपा को 42-50 सीटें, कांग्रेस को 32-38 सीटें, जनता कांग्रेस को 6-8 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

-रिपब्लिक-सीवोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार साफ बनती दिख रही है। इसके मुताबिक भाजपा को 35-43 सीटें, कांग्रेस को 40-50 सीटें और बसपा को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।

-एबीपी के सर्वे के अनुसार भी छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार फिर से साफ बनती हुई दिख रही है। चैनल के सर्वे में कांग्रेस को 35 सीटें, भाजपा को 52 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलने के आसार हैं।

तेलंगाना:

-टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक, तेलंगाना में एक बार फिर चंद्रशेखर राव की सरकार बन रही है। चैनल के एग्जिट पोल में टीआरएस को 66, भाजपा को 7, कांग्रेस को 37 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

-इंडिया टीवी के मुताबिक तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों में से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अगुवाई में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति 66 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक टीआरएस को 62 से 70 सीटें मिलने का अनुमान है और वह दूसरी बार सत्ता हासिल कर सकती है।

कांग्रेस, टीडीपी, तेलंगाना जन समिति और सीपीआई के महा कुटुमी (महागठबंधन) को केवल 37 सीटें मिलने का अनुमान है। इनमें से कांग्रेस 32 से 38 सीटें जीत सकती है जबकि टीडीपी को एक से तीन सीट मिलने का अनुमान है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम 6 से 8 सीटें जीत सकती है जबकि बीजेपी को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। दो सीटें निर्दलीय के खाते में जा सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़