कांग्रेस ने जात-पात और धर्म की राजनीति के कारण राम मंदिर विवाद हल नहीं किया: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

चतरा (झारखंड)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को राम मंदिर मामले में कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी नीत सरकारों ने जातपात एवं धर्म की राजनीति के कारण दशकों तक इस विवाद को लटकाये रखा, इसका समाधान नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: वाह रे नेताओं ! गरीब की थाली से प्याज गायब हो गया और आप चुप बैठे हैं

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी रोड़े अटकाती रही कि अदालत में मुकदमा ना चले। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल निर्लज्ज होकर देश की सर्वोच्च अदालत में कह रहे थे कि अभी मुकदमे की सुनवाई अभी ना करें, 2019 के बाद करें। क्यों नहीं करें सुनवाई? इतने साल से मुकदमा लटका पड़ा है। प्रभु श्रीराम तिरपाल के नीचे बैठे हुए हैं, मुकदमा क्यों नहीं चलाना?’’ शाह ने कहा, ‘‘मुकदमे की सुनवाई होनी चाहिए या नहीं अब यह पुराना सवाल है। मित्रों मैं आपको बताने आया हूं कि मुकदमे की सुनवाई हुई। और न्यायालय ने सर्वसम्मति से फैसला सुना दिया कि प्रभु श्रीराम का गगनचुंबी भव्य मंदिर बनने जा रहा है।’’

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training