कुल्लू में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस के भीतर जनता के पास जाकर अपने काम गिनाने की हिम्मत नहीं

By अनुराग गुप्ता | May 13, 2022

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कुल्लू में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जयराम जी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दोबारा हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देने को आतुर है। हम विश्वास दिलाते हैं कि जनता का आशीर्वाद लेकर नई उमंग के साथ हम फिर से हिमाचल प्रदेश की सेवा के लिए जुटेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज भारत मांगने वाला देश नहीं है बल्कि दुनिया को चीजें देने वाला देश बन गया है। आज भारत इंपोर्टर नहीं बल्कि एक्सपोर्टर है। 400 बिलियन डॉलर का दुनिया भर में सामान का एक्सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाला वैक्सीनेशन प्रोग्राम भारत में चल रहा है। देश के 190 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है और जल्द ही हम 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने योजनाओं का लाभ जनता को देने से पहले कभी किसी की जाति, किसी का धर्म नहीं पूछा। हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कही। आज हम स्टार्ट अप में दुनिया का सबसे बड़ा ईको-सिस्टम बन गए हैं। आज हमारे 100 से ज्यादा स्टार्ट अप यूनिकॉर्न हैं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे पर बोले अमरिंदर, देश की शांति भंग करने की हो रही कोशिश 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। राजस्थान में रेप हो, तो चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन यूपी में कोई घटना घट जाए तो लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं कहते हैं। ये थोथे दावे किसे दिखा रहे हैं, भारत की जनता बहुत समझदार है, वो हकीकत जानती है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का हक छीना है और भाजपा ने हमेशा हक दिया है। नवें वित्त आयोग में कांग्रेस की सरकार में हिमाचल प्रदेश का विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को फिर से विशेष श्रेणी का दर्जा दिया।

उन्होंने कहा कि हम विकासवाद को लेकर चलने वाले लोग हैं। 5 साल में भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 6,000 किमी से ज्यादा ग्रामीण सड़कें बनाई हैं। इससे कई गांव जुड़े हैं। कई गांवों में सड़कें इसलिए नहीं बन पाई, क्योंकि लोगों ने अपनी जमीन देने से मना कर दिया। आज हिमाचल प्रदेश विकसित होकर चल पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा