तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस, राजीव चंद्रशेखर का आरोप, उपचुनाव के लिए जमात-ए-इस्लामी से लिया समर्थन

By अंकित सिंह | Jul 02, 2025

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि जमात-ए-इस्लामी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ संगठन है। कांग्रेस पहले भी इसे खतरनाक बता चुकी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस ने खुलेआम और औपचारिक तौर पर जमात-ए-इस्लामी से समर्थन लिया और जीत हासिल की। एक तरफ वे संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे देश विरोधी दलों के साथ अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। हाल ही में खड़गे साहब ने कहा, "जब लोग आपातकाल को भूल चुके हैं, तो आप 50 साल क्यों मना रहे हैं?"

इसे भी पढ़ें: GST के आठ साल पूरे, राहुल गांधी बोले- यह आर्थिक अन्याय और कॉर्पोरेट भाईचारे का क्रूर हथियार

केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर अपनी निर्णायक जीत से उत्साहित विपक्षी यूडीएफ ने सोमवार को इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में वापसी की दिशा में पहला कदम बताया, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा ने कांग्रेस-नीत गठबंधन पर सांप्रदायिक मतों के सहारे जीत हासिल करने का आरोप लगाया। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) नेतृत्व ने नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार आर्यदान शौकत की सफलता का श्रेय मजबूत सामूहिक प्रयास और नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को दिया है। 

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।