चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, दो दिवसीय दौरे पर 10 और 11 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

By अंकित सिंह | Sep 07, 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में रहेंगी। लखनऊ दौरे के दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही साथ संगठन के विभिन्न नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी संगठनात्मक समीक्षा करेंगी। पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के साथ भी वह बैठक करेंगी। इससे पहले  पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान दिया है। सलमान खुर्शीद ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस का चेहरा होंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर पार्टी नेतृत्व बाद में फैसला करेगा। सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य से आगे ले जाना है। उत्तर प्रदेश में 15 से 20 सालों में कांग्रेस का वर्चस्व कम हुआ है। चुनाव में हमारे गठबंधन को भी सिरे से खारिज कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा