'कांग्रेस ने सिंधिया के नाम लड़ा चुनाव और कमलनाथ को बना दिया CM', शिवराज बोले- किसी की मेहरबानी से हम सरकार नहीं चला रहे

By अंकित सिंह | Apr 22, 2023

मध्यप्रदेश में वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में राजनीति भी जबरदस्त तरीके से हो रही है। दूसरी ओर कांग्रेस लगातार यह दावा कर रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से भाजपा सत्ता में आई। इसी को लेकर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। शिवराज ने साफ तौर पर कह दिया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में रहते तो कितना अपमान सहते। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस में कितना अपमान सहते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चुनाव लड़ा ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर और बुजुर्ग कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बना दिया। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के नसरुल्लागंज का सरकार ने बदला नाम, जारी हुई अधिसूचना

सिंधिया ने मार्च 2020 तथा आजाद ने अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सिंधिया बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बने जबकि आजाद ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी नाम से राजनीतिक दल बनाया है। इससे पहले शिवराज ने कहा था कि राहुल जी को अपनी गलती स्वीकार कर ओबीसी वर्ग से माफी माँगनी चाहिए। पूरे देश का विश्वास न्यायपालिका में है। कांग्रेस के नेताओं को न्यायपालिका का अपमान नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के