प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिये : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

लखनऊ|  पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिये राज्य सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिये।

उन्होंने कहा, हमारे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार की गंभीर चूक पंजाब में हुयी है वह अक्षम्य है। यह देश इस प्रकार की किसी भी साजिश को सफल नही होने देगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस को और पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहियें।

देश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ किए गये खिलवाड़ के लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये क्योंकि यह सीधे सीधे देश की संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना है और मुझे लगता है देश कभी भी इस प्रकार की कांग्रेस की शरारतपूर्ण साजिशों को सफल नही होने देगा।

प्रमुख खबरें

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा