कांग्रेस तो ऐसी नाव हो गई है, जो खुद तो डूबेगी और जो उसमें बैठेगा वो भी डूबेगा: CM शिवराज

By सुयश भट्ट | Aug 21, 2021

भोपाल। इंडियन नेशनल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 19 विपक्षी दलों के साथ वर्चुअल बैठक की। सोनिया गांधी की इस बैठक में विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने बैठक ली। बताया जा है है कि बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर मुकाबला करने पर जोर दिया।

इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने बयान देते हुए कहा आजकल मैडम सोनिया जी को विपक्षी एकता याद आ रही है। जब कांग्रेस के पास कुछ नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अब कांग्रेस का न कोई अस्तित्व है और न ही कोई विचारधारा। कांग्रेस अपना अध्यक्ष तो बना नहीं पा रही है। वहीं उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास क्या है। कांग्रेस तो ऐसी नाव हो गई है, जो खुद तो डूबेगी और जो उसमें बैठेगा वो भी डूबेगा।

इसे भी पढ़ें:मोहर्रम के दिन मरने वालों को मिलती है जन्नत,अपनी मां से यह सुनकर युवती ने लगाई फांसी 

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दल के नेता शामिल हुए। जानकारी मिली है कि बैठक में टीएमसी, एनसीपी, डीएमके, शिवसेना, जेएमएम, सीपीआई, सीपीएम, एनसी, आरजेडी, एआईयूडीएफ आदि के नेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश