कमलनाथ पर बरसे सीएम शिवराज, कहा- ट्विटर से नहीं चलती राजनीति, भाजपा सरकार जमीन पर काम करती है

शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार ज़मीन पर रहकर काम करती है। सारे प्रभारी मंत्री अपने-अपने ज़िलों में जुटे थे, हमारा प्रशासन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है। कांग्रेस बाढ़ के नाम पर केवल राजनीति करती है।
मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। और उसके बाद शिवराज सरकार पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के अंदर नहीं गए। वे हवाई पट्टी, हेलीपैड से सारी स्थितियों का आंकलन करते हैं और सुबह एक ट्वीट करते हैं। इससे आसान राजनीति क्या हो सकती है। केवल ट्विटर से राजनीति नहीं चलती है।
उन्होंने कहा कि मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गया, लोगों का दुख-दर्द जाना है और उन्हें दूर करने की कोशिश की है। शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार ज़मीन पर रहकर काम करती है। सारे प्रभारी मंत्री अपने-अपने ज़िलों में जुटे थे, हमारा प्रशासन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है। कांग्रेस बाढ़ के नाम पर केवल राजनीति करती है। बाढ़ हो या विकास हो, उनके लिए हर मुद्दा राजनीति का होता है। कमलनाथ जी जब खुद मुख्यमंत्री थे, तब मंदसौर में भारी वर्षा के दौरान एक सप्ताह तक न उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य पहुँचा और न ही प्रभारी मंत्री गए। मैं जब धरने पर बैठा, उसके बाद कमलनाथ जी पहुँचे। तब की राहत की राशि उन्होंने पूरे कार्यकाल में भी नहीं बाँटी।.@BJP4MP सरकार ज़मीन पर रहकर काम करती है। सारे प्रभारी मंत्री अपने-अपने ज़िलों में जुटे थे, हमारा प्रशासन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 20, 2021
कांग्रेस बाढ़ के नाम पर केवल राजनीति करती है। बाढ़ हो या विकास हो, उनके लिए हर मुद्दा राजनीति का होता है। pic.twitter.com/Lc0xK5JnOG
इसे भी पढ़ें: सिंधिया ने 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले मप्र में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को नकारा
शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। वे आज एक संकल्प भी ले लें कि केवल ट्विटर की राजनीति नहीं करेंगे! ज़मीन पर रहकर भी हम जनता की सेवा कर सकते हैं। केवल ट्विटर पर राजनीति नहीं की जाती है।
अन्य न्यूज़











