MP में रिक्त राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का लिया फैसला

By सुयश भट्ट | Sep 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की सीट को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। इसका मतलब ये है कि यह रिक्त सीट बीजेपी के खाते में जाएगी। प्रदेश में बीजेपी के पास आंकड़े हैं जिसे देखते हुए कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि राज्यसभा की रिक्त सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि राज्यसभा के आंकड़ों में बीजेपी संख्या बल में ज्यादा है और इस बात को हम स्वीकार करते हैं। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला लिया है कि प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा का चुनाव बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि वोट का प्रतिशत बताता है कि हमारा बहुमत है इसलिए हम जीतेंगे।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी प्रवक्ता के ट्वीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा - आपने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को “मच्छर और नालायक” से नवाज़ा! 

दरअसल एमपी सहित देश भर में खाली राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। वहीं 23 सितंबर को नामांकन स्क्रूटनी की जाएगी। जिसके बाद नामांकन लेने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है। जानकारी के मुताबिक मतदान 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। और शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

प्रमुख खबरें

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती