ममता के बाद PK ने कांग्रेस को घेरा, कहा- 10 साल में 90% से ज्यादा चुनाव में मिली हार, नेतृत्व किसी शख्स का दिव्य अधिकार नहीं

By अनुराग गुप्ता | Dec 02, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस 90 फीसदी से ज्यादा चुनाव हार चुकी है। ऐसे में विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेतृत्व का फैसला करने देना चाहिए। दरअसल, ममता बनर्जी साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को मजबूत कर भाजपा से सीधे टक्कर लेना चाहती है। ऐसे में वो लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। 

प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस जिस विचार और दायरे का प्रतिनिधित्व करती रही है, वह एक मजबूत विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व किसी एक शख्स का दिव्य अधिकार नहीं है। वह भी तब जब पार्टी पिछले 10 सालों में कांग्रेस 90 फीसदी से ज्यादा चुनाव हार चुकी है। ऐसे में विपक्ष की लीडरशिप का फैसला लोकतांत्रिक तरीके से होने देना चाहिए। प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि यहां जिस व्यक्ति की चर्चा की जा रही है, वह भारतीय लोकतंत्र को आरएसएस से बचाने के अपने ईश्वरीय कर्तव्य का पालन कर रहा है। वैचारिक प्रतिबद्धता के बिना एक पेशेवर पार्टियों/व्यक्तियों को चुनाव लड़ने के बारे में सलाह देने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन वह हमारी राजनीति का एजेंडा निर्धारित नहीं कर सकते हैं। दरअसल, ममता बनर्जी ने बीते दिनों इशारों-इशारों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था और कहा था कि ज्यादातर समय विदेश में रह कर कोई कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है। इशारों ही इशारों में ममता बनर्जी ने कहा कि अगर आप फील्ड में नहीं रहेंगे तो भाजपा बोल्ड कर देगी।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी से स्वरा भास्कर ने की मुलाकात, कहा- देशद्रोह के आरोपों को तो 'प्रसाद' की तरह बांटा जा रहा 

PK ने गांधी परिवार से की थी मुलाकात

राहुल गांधी चुनावी रणनीतिकार को कांग्रेस में शामिल कराना चाहते थे। हालांकि प्रशांत किशोर को लेकर जुलाई के बाद कांग्रेस में कोई भी चर्चा नहीं हुई है। प्रशांत किशोर को अगर कांग्रेस में शामिल कराया जाता तो उन्हें साधारण तरीके से नहीं बल्कि एआईसीसी पैनल के माध्यम से शामिल कराते।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !