कांग्रेस अपनी ‘पदयात्रा’ से कोविड संकट को और बढ़ा रही : कर्नाटक मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री अर्ग ज्ञानेंद्र ने कांग्रेस पर अपनी ‘‘जल के लिए यात्रा’ के जरिए कोविड संकट को और बढ़ाने का बुधवार को आरोप लगाया। यह पद यात्रा रामनगर जिले में मेकेदातु पर कावेरी नदी के पार एक ‘संतुलित जलाशय’ की मांग के साथ निकाली जा रही है। ज्ञानेंद्र ने एक बयान में कहा, “पदयात्रा कार्यक्रम को स्थगित करने के आह्वान पर ध्यान न देते हुए, जाहिर तौर पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए, कांग्रेस नेता राज्य में कोविड संकट को बढ़ा रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, खुद को घर में किया आइसोलेट

कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कांग्रेस नेताओं से अपनी अपील दोहराते हुए, ज्ञानेंद्र ने कहा, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के नेता जो अतीत में सत्ता में थे, वे समझदारी और जिम्मेदारी से काम करेंगे और अपने कार्यक्रम को बंद कर देंगे। कांग्रेस ने बेंगलुरु और आसपास के जिलों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्नाटक के हिस्से वाले कावेरी जल के पूर्ण उपयोग के लिए ‘संतुलित जलाशय’ की मांग करते हुए नौ जनवरी से मेकेदातू से अपना मार्च शुरू किया। तमिलनाडु सरकार ने यह कहते हुए इस परियोजना का विरोध किया है कि इससे उनके हित प्रभावित होंगे।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया