कांग्रेस कर्ज माफी, फसल बीमा पर किसानों को गुमराह कर रही है: रुपाणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

वडोदरा। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बुधवार को विपक्षी कांग्रेस पर अपनी ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के लिए कर्ज माफी और फसल बीमा योजना पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बेमौसम बारिश के कारण फसल के नुकसान के लिए 3,795 करोड़ रुपये के मुआवजे के पैकेज की घोषणा की है जिसके तहत 56 लाख से अधिक किसान आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच और वडोदरा समेत मध्य गुजरात के जिलों के प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता वितरित की। रुपाणी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए कर्ज माफी और फसल बीमा के मुद्दों पर किसानों को गुमराह करती है।’’

इसे भी पढ़ें: बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज ने मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध