Kejriwal के बाहर आने से खुश नहीं है कांग्रेस? क्यों कहा- बेल है, कोई क्लीन चिट नहीं मिली

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

केजरीवाल की जमानत पर कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से सिर्फ जमानत मिली है, क्लीन चिट नहीं। कांग्रेस ने कहा कि फिलहाल, यह सिर्फ जमानत है। कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है। कांग्रेस पार्टी इसे सिर्फ एक प्रतिक्रिया और न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा मानती है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि हम इसे इससे अधिक किसी चीज़ के रूप में नहीं देखते हैं। अभी तक आरोपों से बरी होने की कोई बात सामने नहीं आई है। अंतिम फैसला अभी भी लंबित है। 

कई विपक्षी नेताओं ने जमानत का किया स्वागत 

कई विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल को जमानत देने के शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें बधाई। (जेल से) बाहर आना केवल अदालत के माध्यम से होता है। यह बारामूला के लोगों के साथ किया गया विश्वासघात है, उनसे कहा गया था कि वे वोट के जरिए किसी को भी बाहर ला सकते हैं। वोट के जरिए किसी को रिहा नहीं किया जाता, यह केवल अदालत के जरिए किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा