कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख ने राहुल से पार्टी का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

चित्रदुर्ग। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को राहुल गांधी से इस ‘‘संकट के समय’’ में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और इसे बचाने का आग्रह किया। शिवकुमार ने कहा कि सिर्फ गांधी परिवार ही देश और पार्टी को एकजुट रख सकता है तथा राहुल गांधी के एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने की मांग देशभर से पार्टी के सदस्य कर रहे हैं। शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं राहुल जी से अपील करता हूं कि संकट की इस घड़ी में आप देश के कांग्रेस सदस्यों की मांग कृपया स्वीकार करें। पार्टी और देश की खातिर अध्यक्ष बनने से इनकार नहीं करिए।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत