भाजपा में शामिल हो सकते हैं अल्पेश ठाकोर, उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

अहमदाबाद। गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की। इसके साथ ही ये अटकलें तेज हो गयी हैं कि पूर्व कांग्रेस नेता ठाकोर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पाटन जिले के राधनपुर से विधायक ठाकोर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दिया था।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि ठाकोर ने पटेल से उनके गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बैठक करीब आधा घंटा तक चली। उन्होंने बताया कि ओबीसी नेता के सहयोगी और कांग्रेस विधायक बयाद धवलसिंह जाला भी बैठक में मौजूद थे। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बार-बार कोशिशों के बावजूद ठाकोर और जाला से संपर्क नहीं हो सका है।

प्रमुख खबरें

विदेशी विनिमय बाजार में US Dollar के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त