कांगेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

चंडीगढ़/ पटियाला। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू (58) की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई। दोपहर में, सिद्धू को पीजीआईएमईआर में भर्ती किया गया, जहां उन्हें पटियाला जेल से भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में और भी जांच किये जाने की उम्मीद है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख द्वारा एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें 20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती