पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को चुनौती दे रहे हैं : सिसोदिया

Sisodia
ani

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा ने देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा ने देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि इस घटना से प्रत्येक भारतीय को बेहद दुख और पीड़ा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 16 साल पुराने सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में आतंकी वलीउल्लाह के सजा-ए-मौत का ऐलान

आप नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भारत की आलोचना की है और संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया है कि मुसलमानों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की निंदा कीऔर सभी संप्रदायों और धर्मों के लिए सम्मान की भावना का आह्वान किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘इतने छोटे-छोटे देशों की भारत जैसे महान देश को आँखें दिखाने की हिम्मत हो गयी? मोदी जी और भाजपा ने देश का क्या हाल कर दिया? आज हर भारतवासी बेहद पीड़ित है और उसके दुःख की सीमा नहीं।’’

इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने अपने नाम किया 'Smart Jodi' का खिताब, जीत के बाद जमकर हो रहे हैं ट्रोल

सऊदी अरब ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की एक नेता की विवादित टिप्पणियों की सोमवार को आलोचना की और सभी ‘‘आस्थाओं एवं धर्मों का सम्मान’’ किए जाने का आह्वान किया है। पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की विवादित टिप्पणियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को सोमवार को तलब किया। गौरतलब है कि भाजपा ने विवादित बयानों के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी नेतृत्व ने भाजपा से निष्कासित करने का फैसला लिया। दोनों नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई खाड़ी देशों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़