कांग्रेस नेता पंकज पुनिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर किया था 'आपत्तिजनक' ट्वीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

चंडीगढ़। करनाल में पुलिस ने हरियाणा से कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’’ के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव पूनिया को मधुबन पुलिस थाने में करनाल के एक निवासी की लिखित शिकायत के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूनिया ने अपने ट्वीट के जरिए ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत कीं’’ और ‘‘धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा दिया’’। 

इसे भी पढ़ें: आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पुनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मधुबन पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तरसेम चंद ने कहा, ‘‘पंकज पूनिया को मधुबन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी पूनिया के खिलाफ बुधवार को इसी प्रकार की शिकायत दर्ज की थी। पूनिया के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर लखनऊ के हजरतगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चंद ने बताया कि पूनिया के खिलाफ मधुबन पुलिस थाने में विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने (153 ए), धार्मिक भावनाओं को आहत करने (295 ए) और सार्वजनिक शरारत (505-2) से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) कानून 2008 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है, ‘‘पंकज पूनिया नाम के व्यक्ति ने धर्म के आधार पर समाज के समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए भड़काऊ गलत बयानबाजी पोस्ट की और ये कृत्य सद्भावना बनाए रखने की दिशा में नुकसानदेह हैं।’’ पूनिया ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए कांग्रेस द्वारा बसें चलाने के मामले में राजनीति करने का जिक्र किया था। यह ट्वीट अब हटा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह