आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पुनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नेता पुनिया

प्राथमिकी साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुरेश गिरि ने दर्ज कराई है। गिरि ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर का उल्लेख था।

लखनऊ। कांग्रेस नेता पंकज पुनिया के खिलाफ बुधवार को राजधानी के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने ट्विटर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुरेश गिरि ने दर्ज कराई है। गिरि ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर का उल्लेख था। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1,955 सक्रिय मामले, अब तक 123 लोगों की मौत

इसकी वजह से राजनीतिक एवं धार्मिक संघर्ष बढ़ने की आशंका थी और इससे हालात विस्फोटक बन गए। पुनिया ने मंगलवार को अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति खेल रही है। शिकायत में कहा गया है कि पुनिया ने ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़