कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। रूस की यात्रा पर आए थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मॉस्को में ‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा।’’

विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के प्रमुख थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के पूर्व राजदूत आंद्रेई डेनिसोव से भी मुलाकात की, जो अब रूसी संघ परिषद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष हैं।

वार्षिक प्रिमाकोव रीडिंग्स भारत सहित 40 देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विश्व अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञों की एक बैठक है। हाल में एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए थरूर ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद की सैन्य कार्रवाई के संबंध में भारत का रुख बताने के लिए अमेरिका और चार अन्य देशों का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल