हाथरस और पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर 6 अक्टबूर को कांग्रेस, वाम मोर्चे का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2020

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले तथा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में वाम मोर्चा और कांग्रेस छह अक्टूबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने जा रहे हैं। वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस और विधानसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस संबंध में कोलकाता में एक बड़ी रैली का आयोजन होगा और इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अन्य जिलों में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर का भूमि पूजन हो गया, फिर भी उत्तर प्रदेश में जंगल राज है: शिवसेना

कोलकाता में वाम मोर्चे और कांग्रेस के करीब 1000 कार्यकर्ताओं ने हाथरस में दलित महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार