कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग को लेकर कर दी ये डिमांड

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लिखे पत्र के जवाब में उनसे मिलने और महाराष्ट्र 2024 विधानसभा चुनाव के बारे में उन मुद्दों पर चर्चा करने की पेशकश की है, जिन्हें उन्होंने और कांग्रेस पार्टी ने उठाया है। पत्र में लिखा गया है कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमें इस पत्र की तारीख से एक सप्ताह के भीतर महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों की मशीन-पठनीय, डिजिटल प्रति और महाराष्ट्र और हरियाणा के मतदान दिवस की वीडियो फुटेज उपलब्ध कराएं। यह लंबे समय से किया जा रहा अनुरोध है, जिसका अनुपालन करना चुनाव आयोग के लिए आसान होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Shashi Tharoor को PM ने फिर से एक खास मिशन पर भेजा, अब तक अंग्रेजी में Pak को लताड़ लगाते रहे थरूर ने इस बार French में आतंकी देश को धो डाला

कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों के विशेषाधिकार प्राप्त समूह ‘ईगल’ ने आयोग से यह मांग उस वक्त की है जब निर्वाचन आयोग लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा है कि वह 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर मिलकर चर्चा कर सकते हैं। ‘ईगल’ ने आयोग को लिखे एक पत्र में कहा कि पार्टी नेतृत्व को मतदाता सूची और वीडियो फुटेज मिलने के तुरंत बाद आयोग से मिलने में खुशी होगी ताकि वे अपने विश्लेषण के निष्कर्ष भी प्रस्तुत किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

NCP MLA Sana Malik की सफाई, मेरे UCC बयान को गलत समझा गया, Pakistan से तुलना अस्वीकार्य

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले मेजर शहीद वीर ऋषिकेश रामाणी को देश हमेशा याद रखेगा: मगनभाई पटेल

Rabri Devi को 7 दिन का अल्टीमेटम, Sarkari Bungalow खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल