विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

इम्फाल। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष केएच रतनकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। नेता ने बताया कि इस्तीफा पत्र के अनुसार, उन्होंने पद छोड़ दिया लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: सभी वर्गों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए सकारात्मक पहल बेहद आवश्यक: मनोज सिन्हा

पिछले चुनाव में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुने गए पार्टी के 28 नेताओं में से 16 ने पार्टी छोड़ दी है। राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी और तीन मार्च को होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John