सभी वर्गों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए सकारात्मक पहल बेहद आवश्यक: मनोज सिन्हा

Kashmir

सिन्हा ने सफलता की कहानियों पर प्रकाश डालने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में आकाशवाणी के सभी स्थानीय चैनल और दूरदर्शन कशीर पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम आवाम की आवाज में आम लोगों से प्राप्त अमूल्य सुझावों को भी साझा किया।

जम्मू|  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आर्थिक प्रगति और समान विकास के लिए अपने प्रशासन के सफल कदमों का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि भेदभाव मुक्त समाज और सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक पहल जरूरी हैं।

उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सिन्हा ने सफलता की कहानियों पर प्रकाश डालने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में आकाशवाणी के सभी स्थानीय चैनल और दूरदर्शन कशीर पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम आवाम की आवाज में आम लोगों से प्राप्त अमूल्य सुझावों को भी साझा किया।

वर्ष 2022 में इस रेडियो कार्यक्रम की पहली कड़ी के दौरान उपराज्यपाल ने केंद्रशासित प्रदेश की आर्थिक प्रगति और समान विकास को आगे बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के मद्देनजर प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों और पहल का जिक्र किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़