असम : ‘ भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

असम के दरांग जिले में हाल में अवैध कब्जा खाली कराए जाने का संदर्भ देते हुए कथित तौर ‘भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को शनिवार को हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़ें: असम में एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने को लेकर व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया : सरमा

उल्लेखनीय है कि ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन (आसू), भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सहित कई संगठनों ने विधायक के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य में उपचुनाव से पहले विधायक द्वारा की गई ‘सांप्रदायिक रूप से उत्तेजक’ टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन में उनसे जवाब तलब किया है।

अहमद ने भाजपा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं के आरोपों कि दरांग जिले के सिपाझार में वर्ष 1983 के छह वर्षीय असम आंदोलन के दौरान भी कथित अतिक्रमणकारियों ने आठ लोगों की ‘हत्या’ की थीपर प्रतिक्रिया देते हुए कथित तौर पर ‘सांप्रदायिक’ टिप्णी की थी।

विधायक ने दावा किया था कि आंदोलन के दौरान जो आठ लोग मारे गए थे वे ‘‘ वे शहीद नहीं थे बल्कि हत्यारे’ थे और सिपाझार इलाके में अन्य के साथ अल्पसंख्यकों के संहार में शामिल थे।

इसी इलाके में गोरुखुटी है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने हत्याओं को न्यायोचित ठहराते हुए कथित तौर पर कहा था कि ये हत्याएं इलाके की मुस्लिम आबादी ने ‘आत्मरक्षा’ में किया था।

वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल असम गण परिषद ने डिब्रूगढ़, बारपेटा, मंगलदोई, धेमाजी, तेजपुर, विश्वनाथ, नलबाड़ी, बोगाईगांव, माजुली और मोरीगांव सहित कई इलाकों में प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला फूंका।

इसे भी पढ़ें: असम में सरकारी नौकरी पाने के लिए एससी,एसटी, आदिवासी को दो बच्चों के नियम से छूट दी गई

गौरतलब है कि पिछले महीने दरांग जिले में अवैध कब्जा हटाने का अभियान पहले दिन शांतिपूर्ण रहा लेकिन दूसरे दिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस द्वारा चलाई गोली में 12 साल के लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि पुलिसकर्मियों सहित करीब 20 लोग घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट