पांच बार गुजरात विधानसभा में चुने गये कांग्रेस विधायक जोशियारा का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने शोक जताया

By रेनू तिवारी | Mar 15, 2022

गांधीनगर। कांग्रेस विधायक डॉ. अनिल जोशियारा का कोविड-19 संक्रमण से निधन होने के कारण गुजरात विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जोशियारा 69 वर्ष के थे और अरवल्ली जिले की भिलोदा (सुरक्षित) सीट से पांच बार विधायक रहे थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, जोशियारा का सोमवार दोपहर में चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड​​​​-19 से निधन हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोशियारा के निधन पर शोक व्यक्त किया। विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष शैलेश परमार ने जोशियारा के निधन की जानकारी दी, जिसके बाद सभी विधायकों ने श्रद्धांजलि के तौर पर कुछ मिनट का मौन रखा। इसके बाद अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

इसे भी पढ़ें: निजी स्कूलों के संगठन ने नौवीं, 11वीं कक्षा के लिए संशोधित प्रोन्नति नीति पर चिंता जतायी

अनिल जोशियारा के निधन पर पीएम ने जताया शोक  

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “भिलोदा सीट से विधायक अनिल जोशियारा के निधन पर दुख हुआ। उन्हें एक अच्छे लोक सेवक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” जोशियारा जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उन्हें फेफड़ों के उन्नत उपचार के लिए एक महीने पहले अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थानांतरित किया गया था।

राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस उनके परिवार के साथ खड़ी है

राहुल गांधी ने सोमवार रात को ट्वीट किया, “डॉ अनिल जोशियारा के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। वह लोकप्रिय आदिवासी नेता थे और कांग्रेस परिवार के मजबूत सदस्य थे। इस कठिन समय में मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

 कौन है अमिल जोशियारा?

अनिलभाई जोशीयारा  एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में 1995 के गुजरात विधान सभा चुनाव में भिलोदा से गुजरात विधान सभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1996 में गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में शपथ ली।  

जोशियारा एक सर्जन थे, जो पहली बार 1995 में भाजपा के टिकट पर भिलोदा सीट से विधायक चुने गए थे और उन्होंने 1996 से 1997 के बीच शंकरसिंह वाघेला के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में, जब वाघेला ने 1998 में अपनी राष्ट्रीय जनता पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था, उसके बाद जोशियारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब से वह कांग्रेस के टिकट पर भिलोदा से जीत रहे थे।

वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाली 14 वीं विधान सभा के लिए गुजरात के अरावली जिले में भिलोदा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में सेवारत थे। 14 मार्च 2022 को 68 वर्ष की आयु में जोशीयारा का COVID-19 से निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार