इंदौर से फरार कांग्रेस विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

By सुयश भट्ट | Oct 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फरार कांग्रेस विधायक के बेटे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। पुलिस ने करण मोरवाल पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार चल रहे करण मोरवाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पहले उन पर 10 हजार, फिर 15 और बाद में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

आपको बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल को पुलिस ने शाजापुर के पास मक्सी से गिरफ्तार किया है। करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाना में अपराध दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:जिम का मालिक निकला बाइक चोर, लड़की के गेटअप में देता था जुर्म को अंजाम 

बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेत्री का आरोप था कि करण मोरवाल शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहा और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस अपराध दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया