बिहार के किशनगंज से सांसद असरारुल हक का निधन, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के लोकसभा सदस्य मौलाना असरारुल हक कासमी के निधन पर दुख जताया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किशनगंज से कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय सांसद, मौलाना असरारुल हक साहब, के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुःख हुआ। उन्होंने कहा कि मैं असरारुल हक साहब के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ।

इसे भी पढ़ें: केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एम आई शनवास का निधन

बिहार के किशनगंज से सांसद का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। साल 2014 में हक कांग्रेस के टिकट पर किशनगंज लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। वह पहली बार 2009 में यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana