‘अग्निपथ’ को युवा विरोधी बताने वाली कांग्रेस के सांसद ने इसे रक्षा सुधारों की दिशा में बड़ा कदम बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने ‘अग्निपथ’ योजना की पैरवी करने वाले अपने सांसद मनीष तिवारी की राय से दूरी बनाते हुए कहा है कि उसका यह मानना है कि सेना में भर्ती की यह नयी योजना “राष्ट्रीय हित और युवाओं के भविष्य के खिलाफ” है। तिवारी ने अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस में लिखे लेख में कहा है कि ‘अग्निपथ’ रक्षा सुधारों और आधुनिकीकरण की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है। इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘अग्निपथ’ पर एक लेख लिखा है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, ऐसे में यह कहना होगा कि ये उनके निजी विचार हैं, पार्टी के विचार नहीं हैं। कांग्रेस मानती है कि यह योजना राष्ट्रीय हित विरोधी और युवा विरोधी है तथा इसे बिना विचार-विमर्श किए लाया गया है।” 

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा