खड़गे होंगे राज्यसभा के लिए कर्नाटक से कांग्रेस के उम्मीदवार, सोनिया-राहुल का जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। खड़गे पिछली लोकसभा में कांग्रेस के सदन में नेता थे। वह 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्यों एमवी राजीव गौड़ा और बीके हरिप्रसाद का कार्यकाल 25 जून को पूरा हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा के प्रभाकर कोरे और जनता दल (सेक्युलर) के कुपेंद्र रेड्डी का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में नीतीश NDA का चेहरा रहें या नहीं, हम भाजपा के साथ रहेंगे: चिराग पासवान

राज्य विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर कांग्रेस चार में से सिर्फ एक सीट ही जीत सकती है। कांग्रेस के 68 विधायक हैं। भाजपा के खाते में दो सीटें जाना तय माना जा रहा है। उसके पास 117 विधायक हैं। चौथी सीट के लिए चुनाव की संभावना है। अगर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) साझा उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो चौथी सीटें उनके खाते में आ सकती है। जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों की संख्या 34 है। ऐसी अटकलें हैं कि अगर जनता दल (सेक्युलर) अपने शीर्ष नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को उम्मीदवार घोषित करता है, तो कांग्रेस अपने अतिरिक्त वोटों के साथ समर्थन दे सकती है और बदले में विधान परिषद चुनाव में उसका सहयोग ले सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Netherlands का दबदबा, ट्यूनीशिया को 3-1 से रौंदकर Knockout में, अब Morocco से भिड़ंत

Venezuela Earthquake का भारत पर असर, क्या Crude Oil सप्लाई रुकेगी और बढ़ेगा पेट्रोल का दाम

1266 करोड़ के SBI Bank Fraud में बड़ी कार्रवाई, ED ने Shrikant Bhasi की संपत्ति कुर्क की

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश