महाराष्ट्र पर कांग्रेस-एनसीपी का बयान, फैसले से पहले सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2019

 महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुई बैठक के बाद साझा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें मीडिया से मुख़ातिब होते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। मीटिंग में महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा की गई और आगे भी सरकार बनाने की कवायद चलती रहेगी।महाराष्ट्र पर कांग्रेस-एनसीपी का बयान, फैसले से पहले सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पटेल ने कहा कि कल शिवसेना की तरफ से सोनिया गांधी से बात की गयी। शिवसेना को समर्थन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। एनसीपी के साथ चर्चा के बगैर कोई फैसला नहीं लेगी कांग्रेस। इसके अलावा अहमद पटेल ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने कि आलोचना करते हुए इसे गलत बताया। पटेल ने कहा कि राज्यपाल ने कांग्रेस को न्योता नहीं दिया। राज्यपाल ने संविधान का मज़ाक उड़ाया है। हम फैसले से पहले सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार शाम राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका