चव्हाण की अपील, यदि BJP-शिवसेना सरकार नहीं बनाती तो कांग्रेस-NCP आगे आएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

मुंबई। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि अगर भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाती हैं तो उनकी पार्टी और राकांपा संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा 21 अक्टूबर के चुनाव में कांग्रेस और राकांपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला था। चव्हाण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और यही वजह है कि कांग्रेस का मानना है कि भाजपा को सत्ता में नहीं होना चाहिए। 

नांदेड़ जिले में भोकर से नवनिर्वाचित विधायक ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में राज्य को बहुत नुकसान हुआ है। किसान संकट में हैं... आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उनकी पार्टी के शिवसेना नीत सरकार को समर्थन देने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पूर्व एमपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भाजपा और शिवसेना सरकार नहीं बना पाती हैं तो कांग्रेस और राकांपा साथ मिलकर मुद्दे पर फैसला लेंगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) लगातार कह रही है कि राकांपा और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा