परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर विपक्ष ने की कड़ी प्रतिक्रिया, जम्मू को कश्मीर के बराबर दर्जा देने का है प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

जम्मू। कांग्रेस और नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) ने शनिवार को परिसीमन आयोग के दूसरे मसौदा प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें जम्मू कश्मीर में नए निर्वाचन क्षेत्रों के गठन और अन्य के पुनर्निर्धारण का सुझाव दिया गया है। परिसीमन आयोग ने अपने पांच सहयोगी सदस्यों - नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के तीन सांसदों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सांसदों को उनके सुझावों के लिए मसौदा रिपोर्ट सौंपी है। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने मसौदा प्रस्ताव के बारे में खबरों पर कहा, ऐसा लगता है कि मानदंडों, जमीनी हकीकत और लोगों की आकांक्षाओं को निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन में नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग कुछ क्षेत्रों के विभाजन, जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करने और लोगों को बड़ी मुश्किलों में डालने पर हैरान हैं।

प्रमुख खबरें

अमित शाह का बड़ा ऐलान: असामान्य जनसांख्यिकीय बदलावों पर लगेगी रोक, Modi सरकार का संकल्प

Congress का तीखा हमला: Bhupendra Yadav इस्तीफा दें, भ्रष्टाचार पर राजधर्म निभाने की मांग

Karur भगदड़ पीड़ितों को मिलेगी Government Job, Madras High Court ने लगाया ये बड़ा कानूनी पेंच।

Jaipur School Girl Suicide | 9 साल की अमायरा की मौत से पहले का CCTV आया सामने, हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती दिखी बच्ची