झूठ बोलना और उसे जोर से बोलना कांग्रेस पार्टी का स्वभाव है: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

अहमदाबाद। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है। उन्होंने कहा कि गांधी को राफेल सौदे पर अपने बयान के लिए शीर्ष अदालत से नोटिस मिला है। उन्होंने जूनागढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के लिए गिर सोमनाथ के कोदिनार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने प्रारंभिक तकनीकी आपत्ति पर (राफेल) मामले की सुनवाई की। उच्चतम न्यायालय ने अपना आदेश पारित किया और राहुल बाबा कहने लगे कि शीर्ष अदालत ने राफेल मुद्दे पर सरकार को फटकार लगाई थी। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।’’

इसे भी पढ़ें: अवमानना मामले में बोली कांग्रेस, हम सुप्रीम कोर्ट को देंगे स्पष्टीकरण

शाह ने कहा, ‘‘अदालत ने केवल एक प्रारंभिक आपत्ति हटाने का काम किया था। मामला अभी भी चल रहा है और पहले भी सुना गया है। लेकिन उन्होंने (गांधी) बार-बार बोलना शुरू कर दिया। भाजपा के एक सांसद ने अवमानना नोटिस दिया और आज, उच्चतम न्यायालय ने नोटिस जारी किया है और राहुल गांधी को यह बताने के लिए कहा है कि उन्होंने क्या कहा था।’’ भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘झूठ बोलना और उसे जोर से बोलना तथा उसे बार-बार कहना कांग्रेस पार्टी का स्वभाव बन गया है।’’

इसे भी पढ़ें: राफेल सौदे की घोषणा के बाद अनिल अंबानी की कंपनी के 14.37 करोड़ यूरो का कर माफः ले मोंडे

उन्होंने रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि खान, सपा और उत्तर प्रदेश में उसकी सहयोगी बसपा को इस ‘‘घिनौने’’ बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस हार से डर गई है। पहले वे हार का कारण ईवीएम पर डालते थे। अब पहले चरण का चुनाव हो चुका है। उनका कहना है कि भाजपा ईवीएम के कारण जीतेगी जिससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है।’’

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज