कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना को स्टार प्रचारक बना अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मार दी -गणेश दत ने कहा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 13, 2021

शिमला।  हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख गणेश दत ने कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक टुकडे़-टुकड़े गैंग के सरगना कन्हैया कुमार के उस बयान जिसमें कन्हैया कुमार ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के पतन की इबारत इन चुनावों से लिखी जाएगी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समय-समय पर आसुरी प्रवृति के लोग देवभूमि के देवतुल्य लोगों पर हमला करते रहे हैं लेकिन उन्हें हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल तिब्बती युवा कांगे्रस के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे उपस्थित हुए

चुनाव अभियान समिति के प्रमुख गणेश दत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मार दी। एक ओर देशभक्त प्रदेश, देव आस्था प्रदेश के लिए कन्हैया कुमार जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना को स्टार प्रचारक बना कर प्रदेश में भेजा है और दूसरी ओर कांग्रेस की मण्डी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने यह कह कर कि कारगिल युद्ध तो साधारण युद्ध था जिसमें कारगिल विजय में ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर का बड़ा योगदान नहीं है। यह दोनो मुद्दे हिमाचल के लोगों को आहत कर रहे हैं जिससे साफ है कि कांग्रेस सैल्फ गोल करती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सोच की परिचायक है राष्ट्रीय शिक्षा नीति- केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा का भारतीय स्वरूप विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

गणेश दत ने कहा कि हिमाचल फोजियों का प्रदेश है। यहां हर घर से देश की सेना में हिमाचली फौजी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात की थी जिसे उन्होनें सरकार बनने के बाद लागू किया है जिससे लाखों सैनिकों की श्रद्धा प्रधानमंत्री के प्रति बढ़ी है और प्रधानमंत्री हिमाचल की हर समस्या से भी वाकिफ है जिनका हिमाचल के विकास व सहायता-सहयोग में बड़ा स्थान है।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये