भारत के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ें कांग्रेस के लोग: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि नवगठित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) अतीत , वर्तमान और भविष्य के बीच का सेतु है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भारत के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ें। गांधी ने आज नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि यह अनुभव और जोश के समावेश वाली इकाई है। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वह और दूसरे सभी कांग्रेसजन भारत के सामाजिक सद्भाव और आर्थिक विकास को बहाल करने के मुश्किल भरे काम को पूरा करने में उनके साथ हैं। सिंह ने कहा कि मैं राहुल जी को विश्वास दिलाता हूं कि हम सामाजिक सद्भाव और आर्थिक विकास को बहाल करने के मुश्किल भरे काम को पूरा करने उनका पूरा सहयोग करेंगे।  

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत की आवाज के तौर पर कांग्रेस की भूमिका तथा वर्तमान एवं भविष्य की इसकी जिम्मेदारी के बारे में भी याद दिलाया और आरोप लगाया कि भाजपा संस्थाओं , दलितों , आदिवासियों , पिछड़ों , अल्पसंख्यकों और गरीबों पर हमले कर रही है। गांधी ने कहा कि नवगठित कार्यसमिति अनुभव और जोश का समावेश है तथा यह अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच सेतु का काम करेगी।

 

प्रमुख खबरें

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं

आज हम नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं...बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए बोले फडणवीस

Iran ने पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की

LSG vs RR IPL 2024: लखनऊ के खिलाफ रॉयल्स ने जीता टॉस, यहां देखें प्लेइंग इलेवन