कांग्रेस की नीति झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की रही है- गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

जशपुर (छत्तीसगढ़)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीति झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की रही है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार के इन पांच वर्षों में देश की तस्वीर बदलने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या नितिन गडकरी को नहीं, बल्कि देश की जनता को जाता है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यहां पत्थलगांव के बालक हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी - इन सभी ने गरीबी हटाओ के नारे दिए और लोगों ने उन्हें वोट दिया। लेकिन उन्होंने इसके (गरीबी हटाने के) लिए कुछ नहीं किया। और अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से झूठ बोलकर देश को गुमराह करना शुरू कर दिया है। वह गरीबों को प्रति वर्ष 72 हजार रूपए देने का झूठा वादा कर रहे हैं। केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना कांग्रेस की नीति रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के शासन में उसके नेताओं की गरीबी दूर हो गयी: नितिन गडकरी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 वर्षों तक शासन किया। इस दौरान पार्टी ने जातिवाद और सांप्रदायिकता का जहर घोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। वे (कांग्रेस) लोगों को यह कहकर गुमराह करती है कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है और वह संविधान बदल देगी। कांग्रेस ने मुसलमानों से कहा कि भाजपा सरकार उन्हें पाकिस्तान भेज देगी और अगर वे सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पवित्र गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पहल की है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में कांग्रेस को मोदी लहर के समाप्त होने और मनसे के समर्थन का आसरा

गडकरी ने कहा कि अब गंगा में साफ पानी है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा के स्वच्छ जल को देखकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे पीया। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने वाराणसी से प्रयागराज तक जल मार्ग से आसानी से यात्रा की। इसका श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को जाता है। मंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार से पहले धन की कमी के कारण सिंचाई की महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्षों से लंबित थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को वित्तीय सहायता दी है ताकि सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 450 बसों को डीजल से मुक्ति दिला कर सीएनजी से चलाने की पहल की गई है।

गडकरी ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया, वर्धा, गढ़चिरौली, नागपुर, चंद्रपुर जिले में बायो सीएनजी के माध्यम से ट्रक और बस चलाने की योजना बनाई है। पत्थलगाँव विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है, जहां 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। गडकरी ने इस लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार गोमती साय के लिए चुनाव प्रचार किया।

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी