दिल्ली में संसद और भोपाल में विधानसभा घेराव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस

By सुयश भट्ट | Aug 03, 2021

भोपाल। देश में मोदी सरकार की जनविरोधी नितियो के खिलाफ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्री निवास के नेतृत्व में 5 अगस्त गुरूवार को दिल्ली में संसद घेराव करेगी जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा सभी राज्यों से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ओर युवा संसद घेराव करने पहुचेंगे।

इसे लेकर मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस मिडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में भोपाल ,इन्दौर ,ग्वालियर ,जबलपुर और अन्य जिलों से दिल्ली के लिए रवाना होगें ओर गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ओर प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में संसद घेराव में शामिल होएंगे।

विवेक त्रिपाठी ने आगे कहा कि देश में लगातार बढ़ती हुई महँगाई ओर बढ़ती बेरोजगारी के साथ काले कृषि कानूनों एवं जासूसी कांड और अन्य मुद्दों के खिलाफ युवा कांग्रेस दिल्ली में संसद घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें:महंगाई के पीछे नेहरू का हाथ, विश्वास सारंग का दावा, कांग्रेस बोली- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं 

उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों की बैठक में दिल्ली संसद घेराव में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारियों को संसद घेराव में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने के निर्देश दिए गए है।

वहीं आगे उन्होंने बताया है कि संसद घेराव के बाद दिल्ली से लौटकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल में विधानसभा घेराव करेंगे। त्रिपाठी ने कहा कि राज्यभर के करीब 5000 कार्यकर्ता शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेंगे। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व भी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास करेंगे। 

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video