कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कुछ दिन बाद ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को भंग कर दिया।

पार्टी की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया कि खरगे ने पीसीसी अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के अलावा जिला, प्रखंड और मंडल स्तर की कांग्रेस कमेटी, संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण रूप से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बयान में कहा गया, ‘‘नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति होने तक मौजूदा अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।’’ अब तक शरत पटनायक ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

प्रमुख खबरें

H-1B वीजा पर भारत में फंसे हजारों प्रोफेशनल: अमेरिका की नई चेतावनी, देश में बढ़ी टेंशन

Australia के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती

ताइवान पर चीन का जस्टिस मिशन: मिसाइलें दागीं, बंदरगाह घेराव की डराने वाली ड्रिल, India पर भी असर!

Chamoli Tunnel Crash: 60 घायल, निर्माण सामग्री ढो रही ट्रेन से टकराई श्रमिकों को ले जा रही ट्रेन, प्रशासन अलर्ट