कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने कारोबार और परोपकार की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है।

खरगे ने कहा, ‘‘रतन टाटा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आदर्श थे तथा उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने कारोबार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया