ठीक होकर गंगा राम अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह “नियमित परीक्षण और जांच” के लिये भर्ती हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: UPA की भूमिका पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल, तिवारी ने पूर्व CAG की रिपोर्ट को बताया 2014 में हार का जिम्मेदार

एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, “30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

छुट्टी दिये जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी।’’ एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था, “उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान