Jammu-Kashmir Election: अमित शाह से कांग्रेस का सवाल, जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा?

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर सवाल उठाए। शाह को स्वयंभू चाणक्य बताते हुए रमेश ने 2018 में पीडीपी-भाजपा सरकार के पतन के बाद से क्षेत्र को संभालने के गृह मंत्री की आलोचना की। उन्होंने शासन पर शाह के रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि तब से जम्मू-कश्मीर को बड़े पैमाने पर गृह मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया गया है। जयराम रमेश ने अमित शाह से चार सवाल भी पूछे हैं।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Election: 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे जेकेपीसी चीफ सज्जाद गनी लोन, पांच अन्य सीटों की उम्मीदवारों की घोषणा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा-पत्र जारी किया और कहा कि अनुच्छेद 370 अब ‘‘इतिहास’’ बन गया है और केंद्र शासित प्रदेश में इसकी कभी वापसी नहीं होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 10 साल की अवधि देश और जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी और उन्होंने लोगों से सुशासन जारी रखने के लिए उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों 18 और 25 सितंबर तथा एक अक्टूबर को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Maya Bouchier की तूफानी Century: इंग्लैंड ने Ireland को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दुनिया जब बुरे दौर में है तब भारत के आर्थिक उजाले

Srinagar में NC और BJP आमने-सामने, सड़कों पर एक-दूसरे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

रिलीज से पहले ही Mirzapur The Movie ने की करोड़ों की कमाई, 3 दिन में इतनी टिकटें बिकीं!