कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

कांग्रेस ने रविवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के लिए तीन उपाध्यक्षों सहित अतिरिक्त पदाधिकारियों की एक सूची जारी की। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि दिनेश कुमार सिंह को महासचिव संगठन नियुक्त किया है।

 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दावेदारों से मांगे आवेदन

 

पार्टी ने साथ ही प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिव भी नियुक्त किये हैं। गत मार्च माह में भी कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के लिए 69 नये पदाधिकारियों की एक सूची जारी की थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान