उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दावेदारों से मांगे आवेदन

Priyanka Gandhi
प्रतिरूप फोटो

कांग्रेस उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन प्रदेश या जिला मुख्यालय पर 26 सितम्बर 2021 तक जमा कर सकते हैं।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ के तीन दिनों के प्रवास में कई बैठकों के बाद पार्टी ने अगले वर्ष की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों से आवेदन लेना प्रारंभ कर दिया है।

कांग्रेस मुख्‍यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन लेना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस की उत्‍तर प्रदेश इकाई के प्रवक्‍ता उमाशंकर पांडेय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन प्रदेश या जिला मुख्यालय पर 26 सितम्बर 2021 तक जमा कर सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार और शनिवार की समीक्षा बैठकों में कहा था कि टिकट बंटवारे में संगठन और पदाधिकारियों की राय महत्‍वपूर्ण होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़