Karnataka भाजपा प्रमुख की राहुल गांधी पर टिप्पणी का कांग्रेस ने किया तीखा पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वैवाहिक स्थिति पर तीखी टिप्पणी का विपक्षी दल ने तीखा पलटवार किया है। रविवार को रामानगर में भाजपा की ‘जन संकल्प यात्रा’ के दौरान प्रदेश भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि गांधी ने लोगों से आग्रह किया था कि वे कोविड टीके न लगवाएं क्योंकि इससे नपुंसकता आएगी।

कर्नाटक में भाजपा के एक विधान पार्षद का हवाला देते हुए कटील ने दावा किया, “इसलिए हमारे विधान पार्षद ने कहा कि राहुल गांधी ने इसलिए शादी नहीं कि क्योंकि उनके बच्चे नहीं हो सकते।” बयान से नाराज कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कटील को ‘जोकर’ कहा। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “कर्नाटक में ‘भाजपा के सर्कस में एक जोकर’ अनाप-शनाप बोलने की बीमारी से पीड़ित हैं.... चूंकि कोई भी उस पर ध्यान नहीं देता है, इसलिए वह खबरों में बने रहने के लिए बेवकूफी भरे बयान देता है। आपने सही अनुमान लगाया - यह नलिन कटील है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में मंदिरों और घरों पर हमले जारी, Durga Puja पर Sheikh Hasina ने जताई चिंता

मेरे 2 दिन उनके 100 दिन पर भारी, Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद Nakul Dhull का पहला रिएक्शन, पोस्ट हुई वायरल

Indore से Pankaj Gupta गिरफ्तार, APK files बनाकर कराई 150 करोड़ रुपये की ठगी

Gyanesh Kumar विवाद: Opposition नेताओं और छात्रों के Detention पर CJP का तीखा हमला